किसी रिश्ते में दाखिल होने से पहले ये ज़रूरी होता है की अगर ऐसी कोई बात है जो आप के दिल में चुभ रही है, जो आपको परेशान कर रही है तो उस बात क...
किसी रिश्ते में दाखिल होने से पहले ये ज़रूरी होता है की अगर ऐसी कोई बात है जो आप के दिल में चुभ रही है, जो आपको परेशान कर रही है तो उस बात को अपने पार्टनर से डिस्कशन की जाए किसी भी कमिटमेंट से पहले क्योंकि बहुत बार हमें ये डर लगता है कही हमारी पुरानी बाते सामने वाले इंसान को पता चले और आगे चल कर वो ये रिश्ता ख़त्म ना कर दे और हमारा ये रिश्ता खतरे में पड़ जाए तो इस वजह से भी इक रिलेशनशिप में ये जरूरी होता है की इस रिश्ते पे ट्रांसपेरेंसी हो .क्योंकि जब दो लोग ट्रांसपरेंस होते हैं तो रिश्ते में इक मजबूती होती है स्ट्रेंग्थ होती है एक understanding होती है और हमें इक दुसरे पर भरोसा होता है अगर कुछ ऐसा है जिसे सोचकर आप कतरा रहे हैं आपको लगता है की इस बारे में उससे बात की जाए या ना की जाये तो आप उसे डिस्कस कर सकते है मेंरे साथ या कोई और बात है तो आप मुझसे बात कर सकते हैं अगर आपका कोई सवाल है तो नीचे कमेंट बॉक्स में जरूर टाइप करे मैं जल्दी ही आपके सवाल का जवाब देने का प्रयास करूँगा


प्रश्न - हेलो सर मेरा इक सवाल है की मुझे इक लड़की से प्यार हो गया है और वो मुझसे कहती है की मैं तुमसे शादी करुँगी लेकिन तुम्हारी सैलरी अभी कम है इतने में हम दोनों कैसे रहेंगे ? तो सर मुझे क्या करना चाहिए ?
मैं उम्मीद करता हूँ की आप दोनों इक रिलेशनशिप में है और इक दुसरे को चाहते भी हैं और शादी की बात पे वो इस तरीके की बात करती है वो तभी शादी करेंगी जब आपकी तनख्वाह थोड़ी बढ़ जायेगी, सर बहुत बार ऐसा होता है की आपकी सैलरी आप अकेले के लिए काफी होती है लेकिन जब आप शादी शुदा जिंदगी में इन्टर करते हैं तो बहुत सारी जिम्मेदारियां भी होती हैं उस हिसाब से आपकी ज़रूरते भी बदती हैं और ज़ाहिर सी बात है तब आपके खर्च भी बढते हैं | वो आपसे कह रही हैं और आपको मोटीवेट कर रही हैं और वो रुकने को तैयार हैं तो मुझे इसमें कोई खराबी नही नज़र आती है अगर वो आपको साफ़ तरीके से जवाब दे रही हैं और आपको समय दे रही हैं तो फिर मुझे लगता है तो मुझे लगता है की आपको अपनी लाइफ पे फोकस करना चाहिए | हम सब जानते हैं की करियर में जो सैलरी ग्रोथ है वो धीरे धीरे ही होती है उसमे अचानक बहुत बड़ा चेंज नही आता इसलिए टच में रहिये आप लोग , जैसे रिश्ता चल रहा है उस तरीके से आप ड्राइव करिए और एक सही समय आने पर इन चीजों को इनिसिएट करिए और आगे बढिए इसमें कोई खराबी नही है न तो निगेटिव सोचकर आपको दिल दुखाने की ज़रुरत है क्योंकि जैसा मैंने कहा जो भी वो कह रही है वो बहुत ही प्रैक्टिकल है इसमें कुछ भी गलत नही है इसके बारे में सोचें और आगे बढिए |
अगर आप के भी कुछ सवाल है अपनी लव लाइफ से जुड़े हुए हैं और आप इस उलझन में है की आगे क्या किया जाये तो हमसे आप डिस्कस कीजिये |